Featuredदेशसामाजिक

घर चलकर आएगा ढेर सारा पैसा, 7 दिन में मिलेंगे एक के बाद एक सुनहरे मौके

वेब डेस्क। साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 जुलाई 2024: जुलाई का तीसरा सप्‍ताह वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए नई जॉब का योग बना रहे हैं. वहीं तुला राशि वालों को शेयर मार्केट से लाभ होगा. इंदौर के ज्‍योतिषाचार्य पंडित हिमांशु राय चौबे से जानें साप्‍ताहिक राशिफल.

 

मेष साप्‍ताहिक राशिफल

 

आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे. लाभ के अनुपात में खर्च में कमी आएगी. व्यापार व्यवसाय में धन लाभ होगा. करियर में सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है.

 

वृषभ साप्‍ताहिक राशिफल

 

नई जॉब मिलने के योग हैं. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. घर के लिए महंगे सामान खरीदने में धन खर्च होगा. पिता की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर धन खर्च हो सकता है.

 

मिथुन साप्‍ताहिक राशिफल

 

करियर में नए तथा अच्छे अवसर मिलेंगे. विदेश में कारोबार करने के अवसर मिलेंगे. व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है.

कर्क साप्‍ताहिक राशिफल

 

अगर आप नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं या जॉब बदलना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है. विदेशी कंपनी में नौकरी कर रहे लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है. बजट के अनुसार धन खर्च करें.

सिंह साप्‍ताहिक राशिफल

 

धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च हो सकता है. व्यापार व्यवसाय में बड़ा निवेश सावधानी से करें.

कन्या साप्‍ताहिक राशिफल- जॉब में इच्छानुसार स्थान परिवर्तन हो सकता है. उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. पैतृक व्यवसाय में काफी सक्रिय रहेंगे.

तुला साप्‍ताहिक राशिफल- शेयर बाजार में निवेश से बड़ा धन लाभ होने की संभावना है. संपत्ति के खरीदने बेचने में जल्दीबाज़ी ना करें. व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके लिए बहुत अनुकूल है.

 

वृश्चिक साप्‍ताहिक राशिफल

 

आयात निर्यात संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी. ऑनलाइन कारोबार करने वालों को धन लाभ होने की संभावना है. कोई आकस्मिक खर्च आपके सामने आ सकता है.

धनु साप्‍ताहिक राशिफल

 

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीद पर धन खर्च होगा. कोई बड़ा निवेश करने में सावधानी बरतें. कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा.

मकर साप्‍ताहिक राशिफल

 

घर की साज सजावट पर काफी धन खर्च कर सकते हैं. आय के नए स्त्रोत विकसित होंगें. कारोबार से जुड़ी यात्राओं पर धन खर्च हो सकता है.

कुंभ साप्‍ताहिक राशिफल

 

निर्माण कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं से बड़ा धन लाभ हो सकता है. रिटेल व्यवसाय से जुड़े लोगों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

मीन साप्‍ताहिक राशिफल

 

निजी व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. करियर में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. फैशन डिजाइजिंग से जुड़े लोगों को विशेष धन लाभ होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button