KORBA : भारतमाला उरगा बिलासपुर मार्ग में मृत मवेशियों को सड़क पर रखकर वाहन चालकों से लूट…! असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद…वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
कोरबा, 31 मई। KORBA : भारतमाला के निर्माणाधीन उरगा -बिलासपुर मार्ग में असामाजिक तत्वों का आतंक जारी है। एनएचएआई (NHAI) का टोल भले ही अभी चालू नहीं हुआ हो लेकिन इस मार्ग से सुगमता से कम समयावधि में बिलासपुर – रायपुर जाने वाले वाहन चालकों को दबंगों टेरर टैक्स जरूर देना पड़ रहा है।
रविवार को तो हद ही हो गई ,दबंगों ने मृत मवेशियों को मार्ग पर रखकर वाहन चालकों से मनमाना वसूली की । एमपीनगर की पूर्व पार्षद आशा जायसवाल की पुत्री भी रायपुर जाते समय दबंगों की इन हरकतों से असहज ,परेशान रहीं । उन्होंने इस टेरर टैक्स का वीडियो संदेश जारी कर मार्ग में हो रहे इस लूट एवं संभावित अप्रिय घटनाओं से आमजनमानस को महफूज रखने पुलिस -प्रशासन के जिम्मदार अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व भी वाहनचालकों से अवैध वसूली की घटनाओं के वीडियो फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है । जिससे सुरक्षा निगरानी व्यवस्थाओं पर भी जमकर बवाल सवाल उठे थे।



