Jashpur Police Action : ड्यूटी से गायब रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त…5 पर गिरी गाज…SSP जशपुर का सख्त फैसला
विभाग में मचा हड़कंप
जशपुर, 31 मई। Jashpur Police Action : छत्तीसगढ़ पुलिस में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने पांच आरक्षकों पर कड़ा एक्शन लिया है। डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर लंबे समय तक बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले तीन आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं दो अन्य आरक्षकों पर भी सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है। एक आरक्षक की वेतन वृद्धि रोकी गई है, जबकि दूसरे को एक साल के लिए न्यूनतम वेतनमान पर लाने की सजा दी गई है।
विभाग में मचा हड़कंप
विभागीय जांच में सभी आरक्षकों पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग ने साफ कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है और कर्मचारियों को कड़ा संदेश गया है कि कर्तव्य में लापरवाही भारी पड़ सकती है।



