Petrol-Diesel Price Shock : सरकार ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी…फिर भी सस्ता नहीं होगा पेट्रोल-डीजल…! जानिए बड़ा कारण
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
नई दिल्ली, 31 मई। Petrol-Diesel Price Shock : केंद्र सरकार ने 1 जून 2026 से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में बड़ी कटौती का फैसला लिया है। वित्त मंत्रित्व द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब पेट्रोल एक्सपोर्ट पर ₹1.5 प्रति लीटर, डीजल पर ₹13.5 प्रति लीटर और ATF पर ₹9.5 प्रति लीटर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) लगाया जाएगा। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि इस फैसले का घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी आम जनता को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
1 जून से लागू होंगी नई दरें
सरकार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर हर 15 दिन में टैक्स की समीक्षा करती है। नई समीक्षा के बाद पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाले रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (RIC) को शून्य रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तेल निर्यात करने वाली कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी।
क्यों लगाया गया था यह टैक्स?
सरकार ने 27 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक संकट के बीच पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर विशेष टैक्स लगाया था। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की सप्लाई बनाए रखना और संभावित कमी को रोकना था।
आम जनता पर महंगाई की मार जारी
एक तरफ कंपनियों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर आम जनता लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों से परेशान है। हाल ही में ईंधन कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी हुई थी।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
Delhi : पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20
Kolkata : पेट्रोल ₹113.51, डीजल ₹99.82
Mumbai : पेट्रोल ₹111.21, डीजल ₹97.83
Chennai : पेट्रोल ₹107.77, डीजल ₹99.55
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
छत्तीसगढ़ में हालिया बढ़ोतरी के बाद ईंधन कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। राजधानी रायपुर में पेट्रोल करीब ₹108 प्रति लीटर और डीजल ₹98-101 प्रति लीटर के बीच बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
Raipur : ₹108.06 प्रति लीटर
अंबिकापुर : ₹109.20 प्रति लीटर
बीजापुर : ₹109.69 प्रति लीटर
दंतेवाड़ा : ₹109.70 प्रति लीटर
धमतरी : ₹108.56 प्रति लीटर
हाल ही में राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और कई शहरों में पेट्रोल ₹109 के पार पहुंच गया है।



