छत्तीसगढ़

Bastar Road Accident : VIP काफिले की रफ्तार बनी जानलेवा…! 2 युवकों की मौत…यहां देखें CCTV में कैद हुई पूरी घटना

जांच जारी, उठे बड़े सवाल

जगदलपुर, 26 मार्च। Bastar Road Accident : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में VIP मूवमेंट की जल्दबाजी एक बड़ा हादसा बन गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।

यह हादसा बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी और लेट होने के कारण चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाड़ी को तेज़ी से जाते हुए साफ देखा जा सकता है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा काफी दूर जा गिरा और अस्पताल ले जाते समय चोटों के कारण उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया।

जांच जारी, उठे बड़े सवाल

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की वजह बताई जा रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर VIP कल्चर और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या काफिले की जल्दबाजी में आम लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button