कोरबा

Janpad Panchayat By-Election : कोरबा में सियासी भूचाल…! BJP नेता के हत्या आरोपी ने जनपद चुनाव के लिए ठोकी ताल

आरोपी की चुनावी दावेदारी से बढ़ी सियासी गर्मी

कोरबा, 18 मई। Janpad Panchayat By-Election : कोरबा जिले में जनपद पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ने जेल से आकर जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस सीट को अक्षय गर्ग की हत्या के बाद रिक्त माना जा रहा था, अब उसी सीट से हत्या का मुख्य आरोपी चुनावी मैदान में उतर गया है। बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्ताक अहमद को पोड़ी उपरोड़ा जनपद कार्यालय लाया गया, जहां उसने अपना नामांकन पत्र जमा किया।

इस घटनाक्रम के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और चुनावी माहौल अचानक गर्मा गया है।

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 को कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था।

पुलिस जांच में इस वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार हत्या की पूरी साजिश बेहद सुनियोजित तरीके से रची गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button