BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Kanker burial dispute: कांकेर में शव दफन विवाद पर हिंसक झड़प, एएसपी आशीष बंसोड़ सहित कई ग्रामीण घायल, भारी सुरक्षा में शव गांव से बाहर ले जाया गया

Kanker burial dispute: कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। शव दफनाने के मुद्दे पर आदिवासी समाज और धर्मांतरित समुदाय के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला झड़प और मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जबकि स्थिति संभालने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इनमें एएसपी आशीष बंसोड़ भी शामिल हैं।

Kanker burial dispute: हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया। भीड़ ने गांव के चर्च में तोड़फोड़ कर आग लगा दिया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और दोनों पक्षों से बातचीत के लिए प्रतिनिधि मंडल गठित किया गया। आपसी सहमति बनने के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया।

Kanker burial dispute: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शव को गांव की सीमा से बाहर ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button