रायपुर

Yuvraj Pandey : कथावाचक युवराज पांडे का फूटा दर्द…! सुरक्षा को लेकर जताई चिंता…यहां सुनिए Video

वायरल वीडियो से मचा सियासी और प्रशासनिक भूचाल

रायपुर, 23 जनवरी। Yuvraj Pandey : मशहूर कथावाचक युवराज पांडे इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कथा के दौरान दिया गया उनका एक वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ में कथाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

वीडियो में युवराज पांडे कहते नजर आ रहे हैं कि इतनी बड़ी भीड़ और जनसैलाब के बावजूद सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तक तैनात नहीं हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कथा के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं की माला चोरी हो गई, जिससे नाराज होकर कई भक्त कथा सुनने नहीं पहुंचे।

कथावाचक ने भावुक होते हुए कहा, बस गलती इतनी है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं, और कोई गलती नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी भीड़ होने के बावजूद प्रशासन को हालात नजर नहीं आ रहे हैं।

युवराज पांडे ने आगे कहा कि पूरी व्यवस्था राम भरोसे चल रही है और भगवान ही रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को पहले ही आवेदन और सूचना दी जा चुकी है।

उन्होंने प्रशासन से सवाल पूछते हुए कहा, कोई टारगेट है क्या कि महाराज को निपटाना है? भीड़ में फायदा उठाना है?” फिलहाल सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कुछ निजी बाउंसर ही व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग कथावाचक के समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button