Breakingदेशसामाजिक

Bridge on Indrayani river collapsed: इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, कई बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु, देखें वीडियो

Bridge on Indrayani river collapsed: पुणे। पुणे के मावल तालुका में एक बड़ा हादसा हुआ है। मावल तालुका के तालेगांव दाभाड़े शहर के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इससे बड़ा हादसा हुआ है। आशंका है कि हादसे में करीब 25 से 30 लोग बह गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Bridge on Indrayani river collapsed: इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल ढहा

दरअसल मावल तालुका में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से नदी का जल स्तर बढ़ गया था। रविवार होने के कारण कई लोग कुंदमाला घूमने आए थे। इसी दौरान इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल गिर गया। आशंका है कि इस हादसे में 25 से 30 पर्यटक बह गए। इंद्रायणी नदी में बहे पर्यटकों को बचाने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। पर्यटकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पर्यटकों के साथ छोटे बच्चे भी थे।

Related Articles

Back to top button