रायपुर

Gold Theft : रायपुर के ज्वेलर्स से 1.5 किलो गोल्ड लेकर फरार कर्मचारी…! 16 साल से संभाल रहा था दुकान…CCTV खुलासे से मचा हड़कंप

ज्वेलरी शोरूम में अंदर का खिलाड़ी निकला चोर

रायपुर, 20 मई। Gold Theft : सदर बाजार स्थित मशहूर ज्वेलरी शोरूम मनोहरमल एंड कंपनी ज्वेलर्स में करीब 2 करोड़ रुपए के सोने के जेवर गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शोरूम के 16 साल पुराने भरोसेमंद कर्मचारी ने की। पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, सूरज साहू पिछले 16 वर्षों से शोरूम में काम कर रहा था। उसकी जिम्मेदारी रोजाना डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखना थी। बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 की रात दुकान बंद करते समय उसने जेवर लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिए। इस घटना का खुलासा 13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान हुआ, जब करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब पाया गया। कारोबारी ने कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई। CCTV फुटेज में शाम 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दिया। चोरी हुए जेवरों में कई महंगे और अलग-अलग डिजाइन के आभूषण शामिल हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button