देश

Punjabi Singer Murder Mystery : मशहूर गायिका की नहर में मिली लाश…! जांच में जुटी पुलिस…प्रेमी पर गहराया शक

रिश्तों के जाल में उलझी मौत की कहानी

लुधियाना, 18 मई। Punjabi Singer Murder Mystery : लुधियाना में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कई दिनों से लापता (Punjabi Singer) चल रही एक पंजाबी गायिका का शव नहर से बरामद होने की खबर सामने आई। इलाके में सुबह से ही लोगों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज रही। परिवार के लोग लगातार बेटी की तलाश में जुटे थे, लेकिन नहर से शव मिलने के बाद माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पुलिस और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब परिवार ने अपहरण और जबरन शादी का आरोप लगाया। पुलिस जांच में सामने आया कि गायिका कुछ दिन पहले घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अब इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है और पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

परिवार ने लगाया अपहरण का आरोप

जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर 13 मई की शाम अपनी कार से घर का सामान लेने निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह और उसके साथियों ने गायिका को बंदूक दिखाकर अगवा किया था। परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।

जबरन शादी का बनाया दबाव

जानकारी के अनुसार आरोपी गायिका पर शादी का दबाव बना रहा था। बाद में इंदर को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान करीब पांच साल पहले सोशल मीडिया के जरिए (Punjabi Singer) हुई थी। गायिका पहले गाने गाती थी, लेकिन बाद में वह बुटीक और मेकअप के काम से जुड़ गई थी।

कनाडा से आया और फिर फरार हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी विदेश से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था। वारदात के बाद उसके फिर उसी रास्ते से फरार होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार बताया (Punjabi Singer) जा रहा है। जांच के बाद पुलिस हत्या समेत अन्य धाराएं जोड़ने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button