Featuredदेशसामाजिक

पहले बहस हुई, फिर लड़की ने अंकल को जड़ दिया थप्पड़, मेट्रो की लड़ाई वायरल

Delhi Metro Viral Fight Videoदिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. आए दिन कोई बहस, डांस या झगड़े का वीडियो सामने आते रहते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने मेट्रो में सफर कर रहे एक शख्स को थप्पड़ लगा दिया.

 

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो घूम रहा है. इसमें सीट को लेकर एक महिला और एक पुरुष के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई. जब महिला ने शख्स को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना का किसी यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. उसके बाद से यह वायरल हो रहा है.

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर

@gharkekalesh नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है – दिल्ली मेट्रो के अंदर सीट को लेकर लड़की और अंकल के बीच कलेश. इस वीडियो में मेट्रो में सीट को लेकर एक लड़की और सीट पर बैठे शख्स के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है. फिर अचानक से लड़की उस आदमी को थप्पड़ लगा देती है.

 

 

इसके बाद वो शख्स भी खड़ा हो जाता है और लड़की को मारने के लिए हाथ उठाता है, फिर हाथ रोक लेता है. दोनों के बीच में एक महिला बीच-बचाव करती दिखाई देती है. लड़की लगातार ऊंची आवाज में सामने बैठे शख्स से बहस करती रह जाती है. इसके बाद उस शख्स को आसपास के लोग समझाकर बैठा देते हैं और लड़की आगे बढ़ जाती है.

 

 

हालांकि, विवाद का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन बहस देखकर ऐसा लगता है कि बैठने की जगह को लेकर विवाद हो रहा था. वीडियो शेयर करने वाले ने भी दावा किया है कि बैठने की जगह को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा है. मेट्रो में खड़ी लड़की को जब सीट पर बैठा शख्स जवाब देता है तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है और यहीं से झगड़ा हिंसक मोड़ ले लेता है.

 

जैसे-जैसे लड़की का गुस्सा बढ़ता गया, टकराव हाथापाई में तब्दील हो गई. एक समय ऐसा भी आया जब महिला ने बहस के दौरान पुरुष को थप्पड़ मार दिया. पुरुष तुरंत अपनी सीट से उठा और उसकी ओर बढ़ा, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई.

इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक शख्स ने लिखा है – दिल्ली मेट्रो को ऐसे झगड़ों के लिए सख्त नियम बनाने चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है – कभी भी लड़की या महिला से बहस नहीं करनी चाहिए. इसी पर एक शख्स ने लिखा है – जब महिलाओं को सीट न दो तो यही होता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button