Featuredछत्तीसगढ़देशबिलासपुरसामाजिक

CG News: पटाखा गोदाम में लगी आग,रुक रुक कर हो रहे विस्फोट,पुलिस और दमकल टीम मौके पर मौजूद

बिलासपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तोरवा के जगमल चौक स्थित पटाखा गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। हालांकि, गोदाम में रखे भारी मात्रा में पटाखों के लगातार धमाकों के कारण राहत कार्य में बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है।

CG News: घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार गोदाम के अंदर भारी मात्रा में पटाखे होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लगातार धमाकों के चलते आसपास के इलाकों को खाली करवाया गया है, और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और बचाव कार्य में बाधा न डालें।

Related Articles

Back to top button