नई दिल्ली, 23 जुलाई। Education Minister Resignation : सोशल मीडिया पर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम से इस्तीफे का दावा किया जा रहा है। वायरल बयान में कहा गया है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल और छात्रों की बढ़ती परेशानियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया जा रहा है।
बयान में यह भी कहा गया है कि परीक्षा प्रणाली की विफलताएं सरकार के नेतृत्व की व्यापक नाकामी को दर्शाती हैं और इस स्थिति की जिम्मेदारी शीर्ष स्तर पर भी तय होनी चाहिए।
हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र सरकार या संबंधित मंत्रालय की ओर से इस तरह के किसी इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस वायरल बयान की सत्यता की पुष्टि होने तक इसे अंतिम तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता।













