POCSO : सरगुजा में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म…! उपसरपंच के घर करती है घरेलू काम…पीछे से पकड़कर नाबालिग से दुष्कर्म…हिरासत में आरोपी

News Power Zone
3 Min Read
POCSO

अंबिकापुर/सरगुजा, 23 जुलाई। POCSO : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

उपसरपंच के घर करती थी घरेलू काम

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है और स्कूल के साथ-साथ उपसरपंच के घर घरेलू काम भी करती थी। शिकायत में पीड़िता के अनुसार 20 जुलाई की शाम वह किचन में खाना बना रही थी। उसी दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने पीछे से पकड़कर उसे कमरे में ले गया। आरोपित ने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर कहा कि ‘तुम्हारे साथ ऐसा ही करना है’ और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना के वक्त आरोपित घर पर अकेला था। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उन्हें शिकायत दर्ज न कराने के लिए धमकाया गया और समझौते का प्रयास किया गया।

अश्लील वीडियो दिखाकर किया रेप

वहीं, नाबालिग छात्रा का आरोप है कि वह 20 जुलाई को उपसरपंच के घर शाम को काम करने गई थी। उसने बताया कि वह किचन में खाना बना रही थी, उसी दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने पीछे से उसे पकड़ा और कमरे में ले गया।

पीड़िता का कहना है कि तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि तुम्हारे साथ ऐसा ही करना है। उसने नाबालिग के कपड़े उतारे और रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

बुलाने पहुंची बड़ी बहन को घर लौटाया

नाबालिग जब रात 10 बजे तक घर नहीं लौटी तो उसकी बड़ी बहन उसे बुलाने उपसरपंच के घर पहुंची। उसे बाहर से ही यह कहकर लौटा दिया कि खाना नहीं बना है। दूसरी बार 11 बजे बड़ी बहन उसे लेने पहुंची तो नाबालिग उसके साथ घर लौटी। इसके बाद नाबालिग ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती बताई। वारदात के दौरान तरुण जायसवाल घर पर अकेला था।

100 ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे परिजन,

घटना के विरोध में करीब 100 ग्रामीण और पीड़िता के परिजन कोतवाली थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा POCSO Act की धारा 4 और 6 के तहत FIR दर्ज की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article