Korba Breaking: पुलिस की ‘सख्ती’ के बीच आधी रात सज गई जुए की महफिल… मुखबिर ने खोली पोल तो नींद से जागा महकमा!

News Power Zone
2 Min Read
IGKV Exam Cancelled

कोरबा। Korba Jua Raid जुआ और सट्टे पर लगातार सख्ती के दावों के बीच मानिकपुर क्षेत्र में आधी रात तक बेखौफ जुए की महफिल सजती रही। सवाल यह भी उठता है कि जब शहर में नियमित पुलिस गश्त और निगरानी के दावे किए जाते हैं, तब आखिर यह जुआ फड़ इतनी देर तक कैसे चलता रहा?

 

आखिरकार एक मुखबिर की सूचना ने वह काम कर दिया, जो नियमित निगरानी नहीं कर सकी। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस हरकत में आई और पिकअप स्टैंड के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग भागने की कोशिश में जुटे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। मौके से 18,800 रुपये नगद, 52 पत्ती की ताश और दो चटाई बरामद की गई।

 

इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि यदि मुखबिर सूचना नहीं देता तो क्या यह जुआ फड़ यूं ही चलता रहता? शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के दावों के बीच यह सवाल लोगों की जुबान पर है।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article