छत्तीसगढ़

Durg Police Action : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! 15 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड से दुर्ग तक ड्रग्स सप्लाई

दुर्ग, 14 मई। Durg Police Action : दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपए मूल्य की अफीम बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, झारखंड से मादक पदार्थ लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सुरेंद्र उर्फ सुंदर साहू और राजकेश्वर साहू सहित अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई।

झारखंड से दुर्ग तक ड्रग्स सप्लाई

पुलिस ने 12 मई को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी झारखंड के गुमला क्षेत्र के रहने वाले हैं और वहां से मादक पदार्थ लाकर दुर्ग समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए की अफीम जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भिलाई नगर पुलिस ने 4 अप्रैल को प्रदेश में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। उस कार्रवाई में 2 किलो गांजा और 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया था। पुलिस के अनुसार, हाइड्रोपोनिक गांजा सामान्य गांजे की तुलना में अधिक नशीला माना जाता है क्योंकि इसमें THC की मात्रा अधिक होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button