Uncategorized

Korba Breaking: मंत्री लखन देवांगन को भाजपा ने थमाया नोटिस.. जिला के बड़े नेता भी रडार में…

रायपुर । नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति के चुनाव में पार्षदों की बगावत अब पार्टी के बड़े नेताओं पर भारी पड़ने लगी है। प्रदेश भाजपा ने कोरबा विधायक और राज्य के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार कोरबा के कुछ और बड़े नेताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

आपको बता दे कि नगर पालिका निगम कोरबा के 67 में 45 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के थे। इसके बाद भी पार्टी के एक पार्षद नूतन सिंह राजपूत ने बगावत कर सभापति पद का चुनाव लड़ा और 33 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया। भाजपा में हुई इस बगावत ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हड़कंप मचा दिया है और इसी के चलते नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन से राजपूत को भाजपा ने 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button