Coal Stock : छत्तीसगढ़ के बिजली संयंत्र फुल स्टॉक में…! DSPM, कोरबा और मड़वा में पर्याप्त कोयला…CEA रिपोर्ट से राहत
बिजली उत्पादन पर नहीं कोई संकट
रायपुर, 18 जुलाई। Coal Stock : छत्तीसगढ़ में फिलहाल बिजली संकट की कोई आशंका नहीं है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की 17 जुलाई 2026 की डेली कोल स्टॉक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के सभी प्रमुख ताप विद्युत संयंत्रों में पर्याप्त कोयला भंडार उपलब्ध है। खासकर CSPGCL के तीनों प्रमुख संयंत्रों में निर्धारित मानक से काफी अधिक कोयला मौजूद है, जिससे बिजली उत्पादन निर्बाध रहने की उम्मीद है।
180% तक पहुंचा कोयला स्टॉक
रिपोर्ट के अनुसार, CSPGCL के तीनों ताप विद्युत संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 2,840 मेगावाट है। इन संयंत्रों में वर्तमान में 14.53 लाख टन कोयला उपलब्ध है, जबकि मानक आवश्यकता 8.09 लाख टन है। यानी कुल कोयला स्टॉक निर्धारित आवश्यकता का लगभग 180% है।
किस संयंत्र में कितना स्टॉक?
- DSPM TPS – निर्धारित आवश्यकता का 224% कोयला स्टॉक।
- कोरबा वेस्ट TPS (HTPS) – 181% कोयला उपलब्ध।
- मड़वा TPS – 158% स्टॉक मौजूद।
बिजली उत्पादन पर नहीं कोई संकट
CEA की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य का कोई भी ताप विद्युत संयंत्र क्रिटिकल कोल स्टॉक श्रेणी में नहीं है। मानसून के दौरान भी बिजली उत्पादन के लिए पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है, जिससे आने वाले समय में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना नहीं दिख रही है।






