बिलासपुर

Chhattisgarh Sarafa Association : ऑपरेशन गोल्ड’ से नई उड़ान…! सराफा एसोसिएशन के दो साल बेमिसाल…तीसरे साल का बड़ा विजन

ज्वेलरी इंडस्ट्री के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिलासपुर महासम्मेलन

बिलासपुर, 26 जून। Chhattisgarh Sarafa Association : छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी के कुशल नेतृत्व में अपने सफल एवं ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस दौरान संगठन ने सराफा व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक विस्तार, सुरक्षा, जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण तथा व्यापारिक विकास के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। संगठन ने प्रदेशभर के छोटे-बड़े सराफा व्यापारियों को एक सशक्त मंच पर जोड़ने का कार्य किया है और अब तीसरे वर्ष में नई उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।

शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में सराफा जन-संवाद अभियान, संगठन विस्तार, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, ऑपरेशन गोल्ड, बीआईएस जागरूकता अभियान तथा संगठन की अन्य प्रमुख उपलब्धियों को मीडिया एवं आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

28 जून को न्यायधानी बिलासपुर में तृतीय आमसभा एवं सराफा महासम्मेलन

28 जून 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से रामदेव लॉन, 36 मॉल के बगल, मंगला, बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन एवं तृतीय आमसभा आयोजित होगी। इससे पूर्व संगठन की आमसभाएँ जगदलपुर एवं जांजगीर में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं तथा इस बार न्यायधानी बिलासपुर को इस भव्य आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। महासम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग
5,000 सराफा व्यापारी, प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।

संगठन विस्तार की ऐतिहासिक यात्रा

प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रदेश में संगठन की लगभग 60 सक्रिय इकाइयाँ थीं। संगठन विस्तार अभियान के परिणामस्वरूप जून 2024 तक यह संख्या बढ़कर 91 से अधिक हो गई तथा वर्तमान में प्रदेशभर में 125 से अधिक इकाइयाँ संगठन से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि संगठन का संकल्प प्रदेश के प्रत्येक सराफा व्यापारी को एक सशक्त मंच से जोड़ते हुए 251 इकाइयों का गठन करना है। इसी उद्देश्य से सभी संभागों में आमसभाओं का आयोजन, संभागीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति तथा निरंतर जन-संवाद एवं संगठन विस्तार अभियान संचालित किए जा रहे हैं। संगठन के इस व्यापक विस्तार अभियान ने पूरे प्रदेश के सराफा व्यापारियों में एकता, विश्वास एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत किया है।

सुरक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य

पिछले दो वर्षों में संगठन ने ग्राहक जागरूकता अभियान, बीआईएस हॉलमार्क जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यशालाओं तथा सराफा जन-संवाद अभियान के माध्यम से व्यापारियों और ग्राहकों के बीच विश्वास बढ़ाने का कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने ग्राहकों से केवल बीआईएस हॉलमार्क युक्त आभूषण खरीदने तथा स्थानीय विश्वसनीय सराफा व्यापारियों पर विश्वास बनाए रखने की अपील की।

ऑपरेशन गोल्ड : पुलिस-व्यापारी समन्वय की मिसाल

बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन गोल्ड’ पुलिस एवं सराफा व्यापारियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय का प्रतीक बनकर सामने आया। सरकंडा क्षेत्र में हुई डकैती की घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नई मिसाल कायम की।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, मीरजपुर तक गई विशेष पुलिस टीम के टीम लीडर सीएसपी श्री निमितेश सिंह तथा पूरी पुलिस टीम का छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन द्वारा सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में पूरे प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने सराफा व्यापारियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत सार्थक सहयोग प्रदान किया है, जिसके लिए संगठन उनका हृदय से आभारी है।

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क : ऐतिहासिक उपलब्धि

दो वर्षीय कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में रायपुर में प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाने की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति शामिल है। संगठन का मानना है कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के सराफा उद्योग को नई पहचान प्रदान करेगी। प्रस्तावित पार्क में आधुनिक कार्यालय, सामुदायिक भवन तथा व्यापारिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता

व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ संगठन सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्वों के निर्वहन में भी सक्रिय रहा है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता के साथ-साथ संगठन ने समाजहित के अनेक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।

महासम्मेलन का प्रमुख विषय: धारा 317 का सरलीकरण

28 जून को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317 के सरलीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस धारा के कारण सराफा व्यापारियों को हो रही व्यावहारिक एवं कानूनी कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा कर शासन से सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक नियम बनाए जाने की मांग की जाएगी।

भविष्य की दिशा

संगठन का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि सराफा व्यापारियों की सुरक्षा, व्यापारिक हितों की रक्षा, आधुनिक व्यापारिक सुविधाओं का विकास, स्वर्णकला बोर्ड की स्थापना तथा प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी को एक मजबूत एवं प्रभावशाली मंच उपलब्ध कराना है।

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी का संदेश

“हमारे दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे हैं। संगठन ने व्यापारियों को एक नई पहचान और मजबूती दी है। अब हमारा लक्ष्य 251 इकाइयों का गठन, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना, व्यापारियों की सुरक्षा को और मजबूत करना तथा बीएनएस की धारा 317 का सरलीकरण सुनिश्चित करना है। हमें विश्वास है कि तीसरा वर्ष संगठन के लिए नई मिसाल स्थापित करेगा।”

महासम्मेलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में

प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन एवं तृतीय आमसभा की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव श्री प्रकाश गोलछा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जैन, अध्यक्ष
अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समन्वयक श्री प्रदीप मारोठी घोरपड़े, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कानुगा (रायपुर संभाग), श्री उत्तमचंद भंडारी (दुर्ग संभाग), श्री पवन अग्रवाल (बिलासपुर संभाग), श्री राजू दुग्गड़ (बस्तर संभाग), श्री राजेश सोनी (सरगुजा संभाग), संगठन मंत्री श्री सुनील सोनी, मीडिया प्रभारी श्री आलोक सोनी, जिला अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह, जिला सचिव श्री दीपक सोनी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
: आयोजन समिति में पंकज करैख, श्री राजेश शाह, श्री अजय सराफ, श्री प्रमोद वर्मा, श्री नवनाथ आवले, श्री सूरज सोनी, श्री शशांक स्वर्णकार, श्री राजू पारेख एवं श्री सज्जन सोनी विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस भव्य प्रदेश स्तरीय आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन, बिलासपुर सिल्वर होलसेल सराफा एसोसिएशन, तखतपुर सराफा एसोसिएशन, सीपत सराफा एसोसिएशन, मरवाही सराफा एसोसिएशन, बेलतरा सराफा एसोसिएशन, चकरभाठा सराफा एसोसिएशन, करगी रोड-कोटा सराफा एसोसिएशन, बिल्हा-सरगांव सराफा एसोसिएशन एवं रतनपुर सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रहेगी।

आयोजन समिति में पंकज पारेख, राजेश शाह, श्री अजय सराफ, प्रमोद वर्मा, नवनाथ आवले, सूरज सोनी, शशांक स्वर्णकार, श्री राजू पारेख एवं सज्जन सोनी विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस भव्य प्रदेश स्तरीय आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन, बिलासपुर सिल्वर होलसेल सराफा एसोसिएशन, तखतपुर सराफा एसोसिएशन, सीपत सराफा एसोसिएशन, मरवाही सराफा एसोसिएशन, बेलतरा सराफा एसोसिएशन, चकरभाठा सराफा एसोसिएशन, करगी रोड-कोटा सराफा एसोसिएशन, बिल्हा-सरगांव सराफा एसोसिएशन एवं रतनपुर सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रहेगी। प्रेस वार्ता में कल्याण सोनी,श्रीकांत पाण्डेय,प्रमोद वर्मा, सजन सोनी, नवनाथ,अजय सराफ आदि सराफा व्यवसाई मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button