मध्यप्रदेश

Road Accident : भोपाल-बैरसिया मार्ग पर भीषण हादसा…तेज रफ्तार कार और भूसे से भरी ट्रॉली की टक्कर…परिवार के 3 बेटों की दर्दनाक मौत…यहां देखें Video

जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल

भोपाल/बैरसिया, 25 मार्च। Road Accident : भोपाल-बैरसिया मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार और भूसे से भरी ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में बैरसिया क्षेत्र के ग्राम काछी बरखेड़ा निवासी गुलाब मेहर (सचिव) और उनकी पत्नी (सरपंच) के तीन बेटों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए

इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे बैरसिया क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। एक ही घर के तीन बेटों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

हादसा या सिस्टम की लापरवाही?

स्थानीय लोगों का कहना है कि भोपाल–बैरसिया रोड पर लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क संकरी और खतरनाक होने के बावजूद वर्षों से इसे फोरलेन बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक यह सड़क लोगों की जान लेती रहेगी? हर बार हादसे के बाद आश्वासन मिलते हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खासकर सांसद Alok Sharma से जवाब मांगा है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि हजारों लोगों की जिंदगी का रास्ता है, जिसे सुरक्षित बनाना बेहद जरूरी है।

जनता की अपील

बैरसिया की जनता ने इस हादसे को चेतावनी बताते हुए सड़क को जल्द फोरलेन (Road Accident) और सुरक्षित बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button