छत्तीसगढ़

Raipur City Crime: राजधानी रायपुर के होटल में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 10 आरोपी गिरफ्तार,लाखों की नकदी जब्त

रायपुर। Raipur City Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बेबीलोन कैपिटल होटल में पुलिस ने छापेमारी की है। जहां जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों में शहर के कई हाई प्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर से 2 लाख रुपए नगदी और ताश की पत्तियां भी जब्त की है।

Raipur City Crime: जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, बेबीलोन कैपिटल होटल में जुआ चल रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने बेबीलोन कैपिटल होटल में दबिश दी। जहां होटल के रूम नंबर 115 में जुआरियों को मजमा लगा हुआ था।

Raipur City Crime: पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वही मौके से 2 लाख रुपए नगदी और अन्य सामग्री जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button