FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

KORBA Breaking: बिजली विभाग के खिलाफ फूटा लोगो का गुस्सा..सड़क पर शुरू हुआ चक्काजाम, पहुंचे पुलिस और बिजली अधिकारी, फिर…

कोरबा। विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। आदर्श रेडीमेड के सामने बिजली बंद से परेशान व्यापारियों ने चक्का जाम शुरू कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मामला शांत कराया है।

 


बता दें कि कोरबा में शनिवार को आए आंधी-तूफान ने आम लोगों की जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शनिवार शाम 3 बजे घरों से बिजली गुल हो गई। कहीं रात के 2 बजे तो कहीं सुबह 5 बजे के बाद और कुछ जगहों पर अभी भी बिजली वापस नही आ सकी। पूरी रात ऊर्जाधानी के लोग, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अंधेरे और मच्छरों की वजह से परेशान होते रहे। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को देखते हुए आदर्श रेडीमेड के सामने व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू दिया। तब जाकर नींद में सो रहे बिजली विभाग के अफसरों जागे और विद्युत लाइन को सुधारने का काम शुरू किया है।

Related Articles

Back to top button