Korba: गर्मी और चिलचिलाती धूप में प्यास से बेहाल पथिक की राहत बनेंगे श्रद्धा महिला मंडल के प्याऊ

Desk Reporter
2 Min Read

कोरबा। गर्मी के मौसम में घर से कामकाज के लिए बाहर निकले लोग अक्सर चिलचिलाती धूप में बेहाल होकर पानी की तलाश करते देखे जाते हैं। प्यास से बेहाल ऐसे ही राहगीरों की जरूरत समझते हुए श्रद्धा महिला मंडल दवारा “प्याऊ” का शुभारंभ किया गया है।

 

परहित व जनकल्याण के लिए समर्पित सेवा व सदभाव से अर्पित श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की ओर से यह पुनीत पहल की गई। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा ने अपने सहयोगी सदस्यों के साथ यह जुगत की। श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षों श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती अनीता बी. फ्रेंकलीन, श्रीमती सुजाता खमारी की गरिमामयी उपस्थिति में प्याऊ का शुभारभ किया गया। “पानी है तो जिंदगानी है, की पंक्ति को सार्थक करते हुए राहगीरों के लिए इंदिरा विहार, बसंत विहार और नेहरू शताब्दी के चौराहों पर “प्याऊ” की सुविधा सोमवार 8 अप्रैल को शरबत, चना और गुड़ का वितरण कर किया गया। इन जगहों पर शीतल पेय जल पूरे गर्मी भर उपलब्ध रहेगा। इस लोकोपकारी कार्य में श्रद्धा महिला मंडल की संयुक्त सचिव डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी श्रीमती पूनम सिंह, अपराजिता प्रभारी श्रीमती सालेश्टाइन साहू सहित कमेटी की ऊर्जावान सदस्य भी उपस्थित रहीं। एसईसीएल बिलासपुर के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि परोपकाराय पुण्याय” के मंत्र को चरितार्थ करती श्रद्धा महिला मंडल का यह प्रयास समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

Share This Article