
CG News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CG Medical Services Corporation) के एसडीओ की लाश कार में संदिग्ध हालत में मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
CG News: जानकारी के अनुसार, एसडीओ का शव उनकी कार में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके।
CG News: कई पहलुओं से हो रही जांच
CG News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।



