ED Transfer : ब्रेकिंग…ED की सर्जिकल स्ट्राइक…! कई राज्यों में अफसर बदले…रायपुर भी शामिल…यहां देखें List

News Power Zone
1 Min Read
ED Transfer
रायपुर, 1 अप्रैल। ED Transfer : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 उप निदेशक (DD) और सहायक निदेशक (AD) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश का असर रायपुर जोनल ऑफिस पर भी पड़ा है। जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर जोनल ऑफिस में पदस्थ सहायक निदेशक टीएल मीणा का तबादला अहमदाबाद कर दिया गया है। वहीं, गुवाहाटी जोनल ऑफिस से दिव्येंदु मान को रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

रायपुर पर खास नजर

रायपुर जोनल ऑफिस हाल (ED Transfer) के वर्षों में कई अहम मामलों को लेकर चर्चा में रहा है, ऐसे में यहां अधिकारियों की नियुक्ति को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ईडी के इस बड़े फेरबदल से साफ है कि एजेंसी अपने कामकाज को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। रायपुर सहित अन्य जोनल ऑफिस में नए अधिकारियों के आने से जांच और कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।
TAGGED:
Share This Article