KORBA BREAKING: पीएचक्यू में SI ट्रांसफर लिस्ट हो रही तैयार.. जिले से बाहर होंगे ये थानेदार..!

News Power Zone
2 Min Read

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा। korba-breaking-si-transfer-list पुलिस महकमे में बड़ी हलचल के संकेत मिल रहे हैं। खबरीलाल के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय में एसआई स्तर की ट्रांसफर लिस्ट अंतिम दौर में है और कोरबा जिले के तीन अफसर इसके दायरे में बताए जा रहे हैं। ये वे अधिकारी हैं जो एएसआई से पदोन्नत होकर एसआई बने और वर्तमान में थानेदार के रूप में पदस्थ हैं।

अंदरखाने चर्चा है कि जिले में लंबे समय से जमे कुछ चेहरों को अब बाहर भेजने की तैयारी है। खबरीलाल का दावा है कि तबादले केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होंगे, बल्कि कई थानों की कमान बदल सकती है। इससे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक समीकरणों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

क्यों हो रही है हलचल?

 

पुलिस मुख्यालय स्तर पर समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा, कार्यशैली, शिकायतों और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखकर तबादले किए जाते हैं। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में यह सूची तैयार की जा रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन विभाग के भीतर हलचल तेज है।

किस पर गिरेगी गाज?

 

korba-breaking-si-transfer-lis जिले के जिन तीन एसआई के नाम चर्चा में हैं, वे फिलहाल थाने की कमान संभाल रहे हैं। यदि आदेश जारी होता है, तो उनकी जगह नए चेहरों की तैनाती तय मानी जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ सकती है।

 

जल्द जारी हो सकता है आदेश

 

खबरीलाल कि माने तो सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है और कभी भी आदेश जारी हो सकता है। पुलिस महकमे में ट्रांसफर की आहट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। अब नजर इस बात पर है कि आधिकारिक सूची में किन-किन नामों पर मुहर लगती है और कोरबा के किस थाने की कमान किसे सौंपी जाती है।

Share This Article