Double Death : कोरबा में रहस्यमयी मौत…! एक ही पेड़ पर लटके मिले दो दोस्तों के शव…इलाके में दहशत…जांच में जुटी पुलिस

News Power Zone
2 Min Read
Double Death

कोरबा, 02 मार्च। Double Death : बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाकछार के जंगलों में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते मिले। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27 वर्ष) और अमित माथुर (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

दोनों युवक शहर के एक निजी पावर प्लांट में ठेका श्रमिक थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद से उनके मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने एक पेड़ पर दोनों युवकों के शव लटके देखे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

बालको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, वों को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह।

इलाके में शोक और दहशत

दो दोस्तों की इस तरह हुई रहस्यमयी मौत से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और भय का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाकछार के जंगलों में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते पाए गए। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27 वर्ष) और अमित माथुर (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

Share This Article