BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Mahadev satta app : महादेव सट्टा एप संचालन में 2 कथित पत्रकारों पर FIR, जानें कैसे करते थे धोखाधड़ी

रायपुर। Mahadev satta app: रायपुर में ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 02 लोगों को पत्रकार बताकर ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन करने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आरोपी रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़ित धीरज महतो ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके और उनके दोस्त मुकेश तांडी से डिटेल मांगकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने बैंक खाता खुलवाया और मोबाइल नंबर अपना डलवाकर खाते का संचालन करने लगे।

पुलिस ने धीरज महतो और मुकेश तांडी को पहले ही गिरफ्तार किया था, जिनके खुलासे के आधार पर रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button