Cg Transfer News: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में फेरबदल, इन जिलों के प्रभारी DEO बदले, प्राचार्य बने BEO, देखें लिस्ट

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) समेत एक प्राचार्य के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के रूप में नियुक्त किया गया हैं।

वहीं जांजगीर-चांपा में नवागढ़ के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को बलौदाबाजार के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जांजगीर के स्वा.आ.उ.हिन्दी माध्यम शा. बहु.उ.मा.विद्यालय के प्राचार्य गोविन्द प्रसाद चौरसिया को जांजगीर-चांपा में नवागढ़ के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

 

Share This Article