BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

CG Crime: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दुर्ग से इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर और वेटलिफ्टर गिरफ्तार

CG Crime: दुर्ग-भिलाई। सीबीआई ने शनिवार को दुर्ग और रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी और रेलवे कर्मचारी बी. राजशेखर राव तथा रेलवे कर्मचारी व वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। दोनों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रकम वसूलने का आरोप है।

 

 

सीबीआई की टीम ने बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया। वहीं राजलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर तलाशी भी ली गई।

 

 

Railway Job Fraud: शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

 

 

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ लंबे समय से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां सामने आने के बाद टीम ने एक साथ दबिश देकर कार्रवाई की।

 

 

Railway Recruitment Scam: घर से कैश और दस्तावेज जब्त

 

 

सीबीआई की टीम ने दुर्ग और रायपुर में कई घंटे तक पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान आरोपियों के ठिकानों से कुछ अहम दस्तावेज और लाखों रुपए नकद बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामले में कितने लोग ठगी का शिकार हुए और कुल कितनी रकम का लेनदेन हुआ।

 

 

डीआरएम कार्यालय रायपुर ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी सीबीआई से प्राप्त होने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल दोनों आरोपी सीबीआई की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button