BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking: 7 सेकेंड पहले देखते थे IPL मैच, फिर लगाते थे करोड़ों का दांव! गोवा से गिरफ्तार सटोरियों ने खोले कई राज

raigarh online ipl satta racket busted: रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस ने IPL क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा से 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ऐसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, जो क्रिकेट मैच का लाइव अपडेट करीब 7 सेकेंड पहले उपलब्ध कराता था। इसी तकनीक का फायदा उठाकर वे ऑनलाइन सट्टे में बड़ा मुनाफा कमाते थे।

 

 

पुलिस जांच में करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, हवाला नेटवर्क और दुबई से संचालित बेटिंग आईडी सिंडिकेट के सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सेंट्रल इंडिया के चर्चित ‘मन्नू नथानी’ सट्टा गिरोह से जुड़े हुए थे।

 

 

raigarh online ipl satta racket busted: दुबई से आती थीं बेटिंग आईडी

 

 

पुलिस के अनुसार, दुबई से क्रिकेट बेटिंग आईडी बड़े खाईवालों तक पहुंचाई जाती थी। इसके बाद नागपुर, रायपुर और मध्य भारत के अन्य शहरों में एजेंटों के जरिए इन्हें छोटे खाईवालों और प्लेयर्स तक पहुंचाया जाता था। आरोपी हर लेनदेन पर कमीशन लेते थे और हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन करते थे।

 

 

raigarh online ipl satta racket busted: गोवा के विला में दी गई दबिश

 

 

 

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में पहले गिरफ्तार किए गए करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल से पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़े नेटवर्क के इनपुट मिले थे। इसके बाद साइबर थाना और कोतवाली थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के तार गोवा तक पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने गोवा के कैंडोलिम बीच इलाके में किराए के विला में छापा मारा।

 

 

raigarh online ipl satta racket busted: 6 आरोपी गिरफ्तार

 

 

दबिश के दौरान अमित मित्तल (30), मोहित सोमानी (38), प्रकाश वाधवानी (28), आकाश मोटवानी (28), राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू (31) और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू (26) ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते मिले। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल फोन और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे। मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

 

 

raigarh online ipl satta racket busted: हवाला नेटवर्क का खुलासा

 

 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गैंग हवाला के जरिए बड़ी रकम का लेनदेन करता था। आरोपियों के मोबाइल से नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर रकम ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से 1 करोड़ रुपए से अधिक नकदी भी बरामद की जा चुकी है।

 

 

raigarh online ipl satta racket busted: कई जिलों में दर्ज हैं केस

 

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित मित्तल पर रायगढ़, खरसिया और घरघोड़ा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के कई मामले दर्ज हैं। वहीं मोहित सोमानी पर रायपुर के अलग-अलग थानों में सट्टा संचालन से जुड़े केस दर्ज बताए गए हैं।

 

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button