रायपुर

Gambling Raids : 6 सटोरिए गिरफ्तार…92.50 लाख नगद और 3 लग्जरी कारें जब्त…यहां देखें Video

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा माफिया पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 31 जनवरी। Gambling Raids : राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 ऑनलाइन सटोरियों को गिरफ्तार करते हुए 92 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन के रूप में हुई है।

ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए चला रहे थे सट्टा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी jmdbet777.com और Classic777.com नामक ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर क्रिकेट सट्टे का अवैध संचालन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 3 लग्जरी कारें जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 92.50 लाख रुपये आंकी गई है।

कैफे संचालक पुलिस की रडार पर

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शहर के कई बड़े कैफे संचालक भी इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें पुलिस ने अपनी रडार पर ले लिया है।

विदेशों से लेन-देन के सबूत

जांच में विदेशों से कैश फ्लो के संकेत भी मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई सेंट्रल एजेंसियों को सूचना दी गई है।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ (Online Cricket Betting) जुआ अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई रायपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की गई, जिसे पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन सट्टा विरोधी कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button