Korba Breaking: कोयलांचल के बांकी में चली गोली..5 गिरफ्तार, CSP ने कहा कट्टा बेचने वालों की हो रही तलाश…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोयलांचल नगरी बांकी मोगरा में गोली चली है। घटना के बाद अलग- अलग क्षेत्र से 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।बांकी में चले गोली को लेकर दर्री सीएसपी ने कहा कट्टा बेचने वालों की तलाश की जा रही है।

 

बता दें कि कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के घुड़देवा में हवाई फायरिंग की सूचना के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया। नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक ने बताया कि विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत सेवा सागर की कब्जे से देसी कट्टा मिले हैं। पूछताछ में उनके द्वारा सत्यलेख बघेल और आनंद राम बघेल को कट्टा बेचने की बात कही गई जिस पर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में प्रयुक्त मोबाइल और दोपहिया को भी जप्त किया गया है। 25, 27 आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article