Uncategorized

Korba: राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज, 15 जिलों के 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

कोरबा। छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ और जिला ताइक्वांडो संघ कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 23 नवंबर से सबजूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन स्याहीमुड़ी स्थित सीपेट भवन परिसर में होगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर राजकिशोर प्रसाद करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और ज़िला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान उपस्थित रहेंगे।

राज्यभर के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना कौशल

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 15 जिलों से लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी और 50 से अधिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने जानकारी दी कि कोरबा के अलावा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़, बस्तर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, और सूरजपुर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विजेता को मिलेगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सबजूनियर खिलाड़ियों को फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस आयु वर्ग के टॉप स्कोरर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा।

खिलाड़ियों के लिए आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों की सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए 24 घंटे एंबुलेंस और चलित चिकित्सालय की व्यवस्था की गई है। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button