छत्तीसगढ़

Kukda Dam Accident : रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे 4 दोस्त…! कूकदा डेम में युवक-युवती की डूबने से मौत

पिकनिक स्पॉट बढ़ रहे है हादसे

गरियाबंद, 28 मई। Kukda Dam Accident : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पाण्डुका थाना क्षेत्र स्थित कूकदा डेम में नहाने के दौरान युवक और युवती की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतकों की पहचान सिंपी सक्सेना और पीयूष मंडल के रूप में हुई है, जो रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार चार युवक-युवती पिकनिक मनाने कूकदा डेम पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि डेम में पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों संभल नहीं पाए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लगातार बढ़ रहे पिकनिक स्पॉट हादसे

गर्मी और छुट्टियों के मौसम में डेम और जलाशयों में पिकनिक मनाने वालों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो रही है। पुलिस और प्रशासन लगातार गहरे पानी में न उतरने की अपील कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button