कोरबा।Korba breaking news मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित साहू समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंत्री के काफिले में खड़ी गाड़ी पर अचानक पत्थर का एक छोटा टुकड़ा आकर गिरा। तेज आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
Korba breaking news घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाके में जांच शुरू की और मौके पर मौजूद कुछ नाबालिगों को चौकी बुलाकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में जो बात सामने आई, उसने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी।
पूछताछ में पता चला कि सभी बच्चे पास में खेल रहे थे और उसी दौरान पत्थर का एक छोटा टुकड़ा उछलकर अनजाने में काफिले की गाड़ी तक पहुंच गया।
चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने साफ किया कि यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था, बल्कि महज खेल के दौरान हुई एक आकस्मिक घटना थी। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को छोड़ दिया गया है।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले में किसी तरह की साजिश, सुरक्षा में चूक या संदिग्ध गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।




One Comment