BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Breaking : कोरबा में रेलवे लाइन से करोड़ों की चोरी का खुलासा: ‘निगरानी बदमाश’ धरम सिंह और राजा खान गिरफ्तार, गैस कटर से काटकर बेच रहे थे बिजली खंभे

कोरबा। Korba railway electric pole theft case जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से करोड़ों की सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने लंबे समय से निगरानी में चल रहे बदमाश धरम सिंह राजपूत और फिरोज उर्फ राजा खान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी रेलवे परियोजना से जुड़े भारी-भरकम विद्युत खंभों को गैस कटर से काटकर चोरी कर रहे थे।

मामला तब सामने आया जब आरएस इन्फ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के कर्मचारी अनीश कुमार सिंह ने थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि सुराकछार से सेन्दुरगढ़-पसान तक बिछाई जा रही रेलवे लाइन के लिए 444 विद्युत खंभे डंप किए गए थे। जांच में 102 विद्युत खंभे गायब मिले, जिनकी कीमत करीब 42 लाख 41 हजार 687 रुपये बताई गई।

शिकायत मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि चोरी किए गए विद्युत खंभों के टुकड़े अकलतरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने ट्रक मालिक से पूछताछ की तो पूरा खेल सामने आ गया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी धरम सिंह राजपूत और राजा खान ने ट्रक किराए पर लेकर ड्राइवर के साथ मिलकर रेलवे के विद्युत खंभों को गैस कटर से काटा और चोरी कर ले गए। पुलिस ने 140 नग विद्युत खंभों के टुकड़े जब्त किए हैं। वहीं घटना में इस्तेमाल ट्रक को भी हिंदुजा फाइनेंस कंपनी, बिलासपुर से जब्त किया गया।

बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी धरम सिंह की निशानदेही पर गैस सिलेंडर और कटर भी बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल कटघोरा भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा समेत बांकीमोंगरा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button