BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा: 15 रईसजादे गिरफ्तार, डेढ़ लाख से ज्यादा कैश जब्त

रायपुर। Police Raid Gambling रायपुर में रात्रि गश्त टीम ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फाफाडीह इलाके में संचालित जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित एक मैदान में कुछ लोग बड़ी रकम का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस ने आसपास की टीमों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड डाली।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 54 हजार 500 रुपये नगद, 52 ताश पत्तियां, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर के विभिन्न इलाकों समेत महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और पूछताछ के आधार पर आगे प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

गंज पुलिस ने साफ किया है कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button