Featuredदेशसामाजिक

Share Market Today: बाजर में लौटी रौनक, सेंसेक्स 191 अंक उछला, निफ्टी 25930 के करीब, एशियाई बाजारों में तेजी

नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को उम्मीद के विपरीत मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी, हरे निशान के साथ खुले हैं। निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक संकेतों के बीच मिडकैप और लार्जकैप शेयरों में निचले स्तर पर आई लिवाली के कारण संभव हो पाई है।

Share Market Today: बाजार की सकारात्मक शुरुआत

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन BSE सेंसेक्स 191 अंक या 0.23% की उछाल के साथ 84,372 के स्तर पर खुला। वहीं NSE निफ्टी 51 अंक या 0.20% की बढ़त दर्ज करते हुए 25,928 के करीब पहुंच गया है। कल की भारी बिकवाली के बाद बाजार में आज सुबह से ही सुधार के संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

Share Market Today: मिडकैप इंडेक्स में रिकवरी

कल की तेज गिरावट के बाद आज मिडकैप शेयरों में भी निवेशकों का भरोसा लौटता हुआ नजर आ रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स आज 255 अंक या 0.43% की बढ़त के साथ 60,478 के महत्वपूर्ण स्तर पर खुला है। यह रिकवरी बताती है कि ट्रेडर अब मिडकैप सेगमेंट में वैल्यू बाइंग के अवसरों को फिर से तलाश रहे हैं।

 

Share Market Today: एशियाई बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जहां जापान का निक्केई 0.54% की बढ़त पर है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग मजबूती की ओर बढ़ रहा है। वैश्विक संकेत भारतीय बाजार के लिए फिलहाल स्थिर बने हुए हैं जो स्थानीय निवेशकों को प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button