देशFeaturedराजनीति

शट अप…विधायकी जेब में रखते हैं’, कब्जा हटाने पहुंची पुलिस को देख भड़क उठे विधायक, प्रभारी से हो गई तू तू मैं मैं

बोकारो। बोकारो के मकोली में पुलिस क्वार्टर पर किए कब्जा को हटाने पहुंची थी। इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो और थाना प्रभारी के बीच जमकर बहस हो गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के साथ हुई बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

 

वीडियो में देखा जा रहा है कि जयराम महतो थाना प्रभारी से यह पूछ रहे हैं कि इतनी पुलिस यहां क्यों आई है। इस दौरान, उनके तेवर भी सख्त होते हैं। यहां तक कि वीडियो में जयराम पुलिस अधिकारी के साथ गाली-गलौज तक की भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

 

2 बजे कोई विधायक आता है क्या- जयराम

 

वीडियो के अनुसार, जयराम थाना प्रभारी से कहते हैं कि मुझे मत समझाओ, एकदम चुप हो जाओ, हम विधायकी जेब में रखते हैं। जयराम महतो इन जैसे मामलों के लिए अकेले ही काफी है। 2 बजे कोई विधायक आता है क्या। हम चाहते हैं कि पुलिस हमें मारे, इसके बाद इन्हें सब कुछ पता चल जाएगा।

Related Articles

Back to top button