रायपुर

Bomb Making Case : रायपुर में बम बनाने का खुलासा…! मेयर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार…डेटोनेटर और केमिकल बरामद

पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर, 13 मई। Bomb Making Case : रायपुर पुलिस ने बम बनाने के मामले में आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार किया है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से आरोपी को पकड़ा गया। मौके से बैटरी, केमिकल, वायर और डेटोनेटर बरामद हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक 7 मई को पुलिस ने मौके से बैटरी, केमिकल से भरी बोतलें, वायर और डेटोनेटर बरामद किए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी।

मेयर का रिश्तेदार है आरोपी

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनय देवांगन, बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि बम बनाने का मकसद क्या था और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच एजेंसियां आरोपी के नेटवर्क और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button