Featuredकोरबासामाजिक

कोरबा फोटोग्राफर संघ ने मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस, केक काटकर लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

 

कोरबा। 19 अगस्त 2025 को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर कोरबा फोटोग्राफर संघ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी फोटोग्राफरों ने आधुनिक फोटोग्राफी तकनीक, उसकी उपयोगिता और समाज व देश में इसकी आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जिसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी खास बना दिया। सभी सदस्यों ने इस दिन को यादगार बनाने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस आयोजन में मदन मोहन साहू, लक्ष्मी राठौर, धनंजय जायसवाल, अशोक साहू, वासुदेव साहू, अमित अग्रवाल, दूजे कुमार, प्रकाश अग्रहरि, रोशन अग्रहरि, रवि साहू, जय किशन, समीर, मयंक नायक, नीरज मिश्रा, अजय घसिया सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button