Featuredकोरबासामाजिक

KORBA BIG BREAKING : काम कराया, उद्घाटन किया और भुगतान करना भूले..! नगर पंचायत छुरीकला के खिलाफ ठेकेदार का गांधी प्रतिमा पर आमरण अनशन का ऐलान…

कोरबा। नगर पंचायत छुरीकला एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अटल परिसर निर्माण और मूर्ति स्थापना का काम पूरा होने और लोकार्पण हो जाने के बावजूद ठेकेदार को 6 महीने बाद भी भुगतान नहीं मिला। अब नाराज ठेकेदार ने सीधे प्रशासन को चुनौती देते हुए गांधी प्रतिमा के सामने आमरण अनशन की चेतावनी दे दी है।

ठेकेदार Agrawal Agency ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि कार्यादेश क्रमांक 2283 / 2024-25 (दिनांक 24.12.2024) के तहत पूरा काम समय पर और गुणवत्ता के साथ किया गया, लेकिन अंतिम देयक जानबूझकर रोका जा रहा है।

09 फरवरी तक अल्टीमेटम, 10 से अनशन

 

पत्र में कहा गया है कि यदि 09 फरवरी 2026 तक भुगतान नहीं किया गया तो 10 फरवरी 2026 से अटल जी की प्रतिमा के सामने आमरण अनशन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।

बार-बार गुहार, फिर भी नहीं खुली फाइल

 

ठेकेदार का आरोप है कि भुगतान के लिए कई बार आवेदन और पत्राचार किया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। भुगतान न होने से ठेकेदार को आर्थिक संकट और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है, जो अनुबंध की शर्तों का खुला उल्लंघन है।

CM से लेकर SP तक को भेजी शिकायत

मामले को गंभीर बनाते हुए पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, सचिव, संभाग आयुक्त, कलेक्टर, एसपी और थाना प्रभारी को भेजी गई है। इसके बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button