Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG News: दवा कारोबारी से 60 हजार की रिश्वत लेते CGST के 2 अफसर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

रायपुर। CG News: सीबीआई की टीम ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका ​मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे।

 

CG News: सीबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक मिंज और मलिक ने दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की ​पेनल्टी का डर दिखाया और इसके सेटलमेंट के लिए उसने पहले 75 हजार रुपए मांगे थे। जिसके बाद सीबीआई ने अफसरों को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button