FeaturedBreakingक्राइमछत्तीसगढ़

sex racket: इटालिया हाउस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार,नौकरी का लालच देकर धकेल दिया देह व्यापार के धंधे में

Sex racket: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव स्थित इटालिया हाउस में छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में बिलाईगढ़ की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Sex racket: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसके आधार पर पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर छापेमारी की। ऑपरेशन में पांईटर की मदद ली गई। छापे के दौरान रूषा खरे को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध धंधे को संचालित कर रही थी। मौके से 1500 रुपए नकद और 14 कंडोम (नए व उपयोग किए गए) बरामद किए गए।

Sex racket: दी गई थी झूठी नौकरी की लालच

कार्रवाई के दौरान मौके से तीन अन्य महिलाएं भी मिलीं। पूछताछ में इन महिलाओं ने खुलासा किया कि रूषा खरे ने उन्हें नौकरी और अच्छी आमदनी का लालच देकर रायपुर बुलाया और बाद में देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस ने रूषा खरे के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, और 7 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button