Featuredदेशसामाजिक

इस मूलांक वालों की लाइफ में IAS-IPS बनने का होता है प्रबल योग, होते हैं बेहद बुद्धिमान

अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके जीवन और स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। यहां हम आपको बताएंगे किन तारीख में जन्मे बच्चों में IAS-IPS बनने के सबसे ज्यादा गुण होते हैं।

 

भाग्यशाली होती हैं इस मूलांक के लोग

अंक शास्त्र की मानें तो मूलांक 1 से जुड़े जातकों में IAS-IPS या बड़े अधिकारी बनने के सबसे ज्यादा गुण होते हैं। बता दें जिनकी जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है। इस वजह से ही ये अपने जीवन में सूर्य जैसे चमकने में कामयाब होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 1 वालों में ऐसी क्या खासियत हैं जो उन्हें सफल अधिकारी बनाती है।

नेतृत्व करने का गुण

मूलांक 1 वालों में जन्म से ही नेतृत्व करने के गुण होते हैं। इसी वजह से ये अच्छे नेता या बड़े अधिकारी बनते हैं।

तेज दिमाग

मूलांक 1 वाले तेज दिमाग के होते हैं। साथ ही बहुत मेहनती भी होते हैं। जिस वजह से ये जीवन में कामयाबी पाने में सफल होते हैं।

बहादुर

मूलांक 1 वाले लोग बेहद बहादुर भी होते हैं। किसी से डरते नहीं है। सही-गलत की इन्हें अच्छी समझ होती है।

कभी हार नहीं मानते

जीवन में चाहे कैसे ही परिस्थिति क्यों न आ जाए मूलांक 1 वाले कभी हार नहीं मानते। हर काम में सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button