Featuredक्राइमदेशपुलिस

DSP का गनमैन कमरे पर कर रहा था महिला कांस्टेबल का इंतजार, दरवाजा खुलते ही हुआ कांड

चित्तौडगढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में डीएसपी के गनमैन का खौफनाक कांड सामने आया है। बेगूं डीएसपी अंजली सिंह के गनमैन कांस्टेबल ने एक महिला कांस्टेबल को अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद के सीने पर भी शूट कर लिया। इधर, दोनों की हालत नाजुक है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस कांस्टेबल के खौफनाक कांड को लेकर पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गई। दोनों ही कांस्टेबल प्रोबेशन काल में चल रहे हैं और दोनों एक ही मकान के अलग-अलग कमरों में रहते हैं।

डीएसपी के गनमैन ने महिला साथी को क्यों मारी गोली

हैरान कर देने वाला यह मामला चित्तौड़गढ़ जिले से आया है, जहां देर शाम बेगूं डीएसपी अंजली सिंह के गनमैन सियाराम, जो प्रोबेशन काल में है। वह एक मकान में किराए से रहता था। साथ में महिला कांस्टेबल पूनम भी उसी मकान में किराए से रहती थी। इस दौरान बीती देर शाम पुलिस थाने में रोल काॅल के बाद जब पूनम अपने कमरे में पहुंची, तो पहले से ही इंतजार कर रहे सियाराम ने उसके सीने पर गोली मार दी। इसके बाद उसने भी खुद को भी शूट कर लिया। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाद में लोगों ने दोनों को लहू लुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Back to top button