Featuredकोरबाक्राइम

Korba: सुनालिया पुल से नहर में कूदी युवती का शव खरसिया में बरामद..मृतिका की मां ने संतोष तिवारी पर लगाया सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप….

कोरबा। सोमवार की रात लगभग 9 बजे सुनालिया पुल से नहर में छलांग लगाने वाली युवती का शव खरसिया में बरामद किया गया है। मृतिका की मां ने संतोष तिवारी पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

 

बता दें कि खरसिया में नहर में मिली लड़की की लाश की शिनाख्त कोरबा के मुड़ापार अंबेडकर बस्ती में रहने वाली शोभा मरावा ने अपनी बेटी के तौर पर की है. एकता ने सोमवार की रात को कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में छलांग लगा दी थी. उसे बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी और युवक ने तेज बहाव वाले नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन लड़की को नहीं बचा पाए. गुरुवार को उसकी लाश खरसिया के नहर में झाड़ियों में फंसी हुई मिली.

शोभा मरावा ने कपड़े के आधार पर अपनी बेटी के तौर पर शिनाख्त करने के साथ आरोप लगाया कि 9वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली उसकी बेटी ने अपने प्रेमी संतोष तिवारी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है. उसने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था. बार-बार पैसों की मांग करता था. यही नहीं वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी, जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी. युवक की प्रताड़ना की वजह से उसने अपनी जान दी है.

 

चौकी में मां ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि शोभा मरावा ने मानिकपुर चौकी में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. खरसिया में लाश मिलने के बाद महिला ने कल शाम उसकी पहचान करने के बाद कोरबा लौट आई थी. आज सुबह महिला ने लड़की के प्रेमी संतोष तिवारी के खिलाफ मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

2 Comments

  1. Good – I should definitely pronounce, impressed with your site. I had no trouble navigating through all the tabs as well as related info ended up being truly simple to do to access. I recently found what I hoped for before you know it at all. Quite unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or something, web site theme . a tones way for your customer to communicate. Nice task..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button