Featuredकोरबाक्राइमपुलिस

Stealing diesel: दीपका कोल माइंस में डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर थानेदार का प्रहार..245 लीटर डीजल जब्त, पुलिस फरार आरोपियों की कर रही तलाश…

कोरबा। Stealing diesel : नव पदस्थ थानेदार प्रेम साहू के कमान संभालते ही दीपका कोल माइंस में डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर ताबड़तोड़ प्रहार किया है। डीजल चोरी कर रहे लोगो से 245 लीटर डीजल जब्त करते हुए फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

बता दें कि एसपी राजेश कुकरेजा(भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में गेवरा खदान में गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ असामाजिक तत्व गेवरा खदान से डीजल चोरी कर रहे है, उक्त सूचना के आधार पर घटना स्थल पहुँचे जहां पुलिस को आता देख चोर भाग गए, मौक़ा से चोरी किए गए 7 डिब्बों में कुल 245 लीटर डीजल को जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई है एवं फ़रार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button